रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मंदिर बेड़ो में आयोजित दो दिवसीय सावन पूर्णिमा महोत्सव शुक्रवार को 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन, भंडारा, हवन एवं पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर से बने महाप्रसाद का वितरण किया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। सावन के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़: यह भी पढ़ें- Ranchi News: महादानी मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरूश्रद्धालुओं की भीड़ सावन के अंतिम दिन शुक्रवार को महादानी मंदिर स्थित महादानी बाबा की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने रात करीब दो बजे से ही मंदिर परिसर में कतार लगाकर जलाभिषेक शुरू किया। दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भी...