रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, बेड़ो में गुरुवार को रक्षा बंधन के अवसर पर राखी बनाओ और मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी कला और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राखी बनाओ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने घर में उपलब्ध बेकार सामग्री और प्राकृतिक वस्तुओं का इस्तेमाल कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। रंग-बिरंगी राखियों ने सभी का ध्यान खींचा। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने एक-दूसरे के हाथों पर सुंदर डिजाइन बनाए। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर भाई-बहन के प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा निखारने का अवसर देते ह...