Ranchi News: बेड़ो के व्यवसायी प्रकाश कुमार का निधन, शोक
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बाजारटांड़ बेड़ो निवासी और प्रकाश स्टोर के मालिक सह संचालक 52 वर्षीय व्यवसायी प्रकाश कुमार, पिता परमेश्वर साहू का बुधवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यवसायियों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि प्रकाश कुमार पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर गमगीन माहौल में बेड़ो मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े बेटे मोहित कुमार ने दी। प्रकाश कुमार अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के कारण पूरे प्रखंड में लोकप्रिय थे। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक जताया। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.