रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय, डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, संत अन्ना उच्च विद्यालय दिघिया और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य और शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की आरती उतारकर, पुष्प अर्पित कर और बैज पहनाकर स्वागत किया। शिक्षकों के सम्मान में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सभी शिक्षकों को उपहार और पौधे देकर सम्मानित किया गया। विशु भगत मेमोरियल महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. करमा उरांव और डीएवी स्कूल के निदे...