Ranchi News: बेड़ो के बूथों पर एसआईआर गणना प्रपत्र फॉर्म भरने का कार्य जारी
रांची, जुलाई 22 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत बेड़ो प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर गणना प्रपत्र भरने का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रखंड प्रशासन के निर्देश पर बीएलओ अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। इस दौरान नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने, डुप्लिकेट प्रविष्टियां समाप्त करने और पते में संशोधन का कार्य किया जा रहा है। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय बेड़ो (बालक) सहित सभी बूथों पर प्रपत्र जमा करने के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं। बीएलओ शैलयानी धान और रुणा एक्का लोगों को फॉर्म भरने में सहायता कर रही हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सभी बूथों पर हुई च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.