रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में संगठित चोर गिरोह बंद घरों को निशाना बना रहे हैं। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेल सिटी एवं सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पास चोरों ने दो बंद घरों से गुरुवार देर रात 27 लाख के जेवरात, करीब 4 लाख रुपये नगद, कीमती घरेलू सामान, लैपटॉप चोरी कर लिए। इसमें से एक घर में चोरी गए गहने व पैसे बेटी की शादी के लिए रखे हुए थे। सेल सिटी में क्वार्टर नंबर जी 9-ए में झारखंड राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु चौधरी व पहाड़ी मंदिर बानो मंजिल रोड में मो. गुलाम रब्बानी का मकान एक माह से बंद था। मकान में जेवर परिवार की बड़ी पुत्री की शादी के लिए रखे हुए थे। वहीं, हिमांशु जरूरी काम से परिवार के साथ सात अक्तूबर को गोड्डा में पैतृक आवास गए हुए थे। दोनों मकान से लाखों की संपत्त...