Ranchi News: बेकरी में एक्सपायर्ड सामान और रेस्टोरेंट में मिलावटी पनीर पकड़ाया
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को बेकरी प्रतिष्ठानों और रेस्टोरेंटों में विशेष जांच अभियान चलाया। अभिहित पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शहर के विभिन्न बेकरी और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई। एक रेस्टोरेंट में मानक के अनुरूप पनीर नहीं पाया गया। जबकि, एक बेकरी में बिना लेबल के ब्रेड समेत एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली। विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने मौके पर ही संबंधित संचालकों को फटकार लगाते हुए सभी कमियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। बेकरी के किचन में सफाई व्यवस्था में भी लापरवाही मिली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.