Ranchi News: बेंगलुरू में एडमिशन के नाम पर सात लाख की ठगी, केस
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। 26 एसएसबी अनगड़ा में कार्यरत रमेश कुमार कुशवाहा ने अपनी बेटी का बेंगलुरु स्थित एलायंस यूनिवर्सिटी में बीटेक में दाखिला कराने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आद्रिका इंटरप्राइजेज की संचालिका कविता कौशिक और उनके परिचित कुमार गौरव को आरोपी बनाया है। प्राथमिकी में बताया कि दाखिले की जानकारी के लिए कुशवाहा समाज की अखिल भारतीय वेबसाइट पर जानकारी मांगी थी। इसके बाद कविता कौशिक ने कुमार गौरव से संपर्क कराया। कुमार गौरव ने अलग-अलग तिथियों में पांच लाख और दो लाख रुपये के चेक लिए। रमेश कुमार ने बताया कि बेटी के साथ बेंगलुरु पहुंचने पर जानकारी मिली कि उसका चयन विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से हुआ है। इसके बाद उन्हें दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.