Ranchi News: बूटी हिल टैंक के समीप घर से नकदी समेत तीन लाख के जेवर चोरी
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बूटी हिल टैंक के समीप रहने वाले रविंद्र सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत तीन लाख रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए। इस संबंध में रविंद्र सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। रविंद्र ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि 12 जुलाई को घर बंद कर परिवार के साथ धनबाद लौट गए थे। 16 जुलाई से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की ऑनलाइन रिकॉर्डिंग बंद हो गई, जिसे ब्रॉडबैंड की तकनीकी खराबी समझा गया। 23 जुलाई को रिश्तेदार विनय प्रकाश सिंह घर पहुंचे तो मुख्य गेट, ग्रिल गेट और मकान के दरवाजे के ताले टूटे मिले। अलमीरा में रखे सोने की चेन, अंगूठी, झुमका, चांदी के पायल, कान की बाली, थाली, ग्लास, सिक्का, महंगी साड़ियां, इन्वर्टर और बैटरी सहित अन्य कीमती सामान गायब थे। चोरी की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.