रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची। बूटी क्रिकेट एकेडमी के एक और खिलाड़ी का चयन झारखंड टीम में हुआ है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए गठित झारखंड अंडर-23 क्रिकेट टीम में एकेडमी के प्रभात महतो ने अपना स्थान बनाया है। इससे पहले इसी वर्ष कुमारी पलक भारत-19 महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रही थीं, जबकि इसी महीने एकेडमी की वर्षा कुमारी का झारखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। क्लब के कोच पंचित महतो ने प्रभात को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...