रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। कवि बिनन्द सिंह देव सेवा संस्थान ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लोक कलाकार बूटन देवी और सोमवारी देवी का अभिनंदन किया। संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव सहित सदस्यों ने दोनों कलाकारों के आवास पहुंचकर फूलमाला और उपहार भेंट किए। लोक संस्कृति संरक्षण के लिए उस्ताद लखीचरण सिंह मुंडा व जगजीवन लोहरा को भी सम्मानित किया। राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने कहा कि दोनों कलाकारों ने राष्ट्रीय स्तर पर पंच परगना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...