रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के आजाद बस्ती इलाके में नगर निगम की जमीन पर बने बूचड़खाना हटाने का शनिवार को विरोध हुआ। हालात ऐसे हो गए कि दिनभर चले हंगामे को देखते हुए निगम की टीम को अतिक्रमण हटाए बिना ही करीब पांच घंटे बाद वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार निगम की टीम पुलिस फोर्स के साथ शनिवार सुबह 11 बजे आजाद बस्ती पहुंची। पांच जेसीबी मशीन के साथ टीम ने स्थल को तुरंत खाली करने की हिदायत दी। लेकिन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इससे पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। इसके बाद पार्षद सलाउद्दीन संजू, पार्षद मो. असलम और पार्षद प्रतिनिधि गुलाम सरवर रिजवी ने भीड़ का नेतृत्व करते हुए निगम के अधिकारियों को टीम के साथ वापस लौटने को कहा। लेकिन अधिकारी बूचड़खाने को तोड़ने पर अड़े रहे। इस पर लोगों ने आजाद बस...