Ranchi News: बुढ़मू से नाबालिग लापता, अपहरण का आरोप
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चान्हो थाना क्षेत्र के बढ़ईया गांव निवासी युवक 21 जुलाई को उनकी बेटी को घर से ही उसकी मां के सामने अपने साथ ले गया। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि नाबालिग का आरोपी के घर पहले से आना-जाना था और वह पिछले 10-15 दिनों से वहीं रह रही थी। बुधवार को अपने घर लौटने के दौरान वह लापता हो गई। फिलहाल पुलिस नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.