रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गुरुवार को गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। बुढ़मू थाना कांड संख्या 50/26 के आरोपी हिमांशु कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले दिनों चोरी हुई बाइक समेत अन्य चार पहिया वाहनों की चोरी का सरगना गेसवे में है। इसके बाद डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने गेसवे से हिमांशु को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद हिमांशु की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की स्पेलेंडर बाइक (जेएच01एफ 1286), अल्टो कार (जीजे16के 1096) और ओमनी मारुति (जेएच01जी 5960) जब्त की। छापामारी दल में थाना प्रभारी नवीन शर्मा, संजीव कुमार, अमृत प्रसाद मेहता, लवकुश कुमार और सशस्त्र बल के ...