रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। छठ महापर्व पर व्रतियों को स्वच्छ और व्यवस्थित घाट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को बुढ़मू में युवाओं ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। प्रखंड युवा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिव मंदिर परिसर के सामने नदी में स्थित छठ घाट की सफाई की। इस दौरान घाट से कचरा, झाड़ियां और गंदगी हटाई गई, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी न हो। सफाई अभियान में मुख्य संरक्षक हरदेव साहू, अध्यक्ष मंगलदीप साहू, उपाध्यक्ष मिस्टर तौसीफ, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संरक्षक मनोज लोहरा, मीडिया प्रभारी विशाल साहू, विकेश साहू, राजदीप साहू, दानिश अंसारी, सूरज यादव, सुनील साहू, महावीर कश्यप, रोहन साहू, अंकुश साहू, रंजीत साहू, सचित साहू, कृष्णा गोस्वामी, रितिक साहू, घनश्याम साहू, दुर्जन साहू, हनु अंसार...