Ranchi News: बुढ़मू में चोरी के दो आरोपी धराये,जेल
रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना पुलिस ने चोरी खुलासा करते हुए मंगलवार को एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त को चोरों ने बुढ़मू निवासी प्रदीप साहू के घर का ताला तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच के दौरान बुढ़मू निवासी रोशन ठाकुर और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 4,500 रुपये नकदी, एक स्मार्टफोन, एक की-पैड मोबाइल, दो ईयरबड और दो हेडफोन बरामद किए। छापामारी दल में डीएसपी रामनारायण चौधरी, थाना प्रभारी नवीन कुमार शर्मा, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार, एएसआई अमृत मेहता समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। यह भी पढ़ें- Noida News: मोबाइल फोन चोरी करने वाले नाबालिग समेत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.