रांची, अक्टूबर 4 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर रविवार को बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें पूजा, मेला, रावण दहन और प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन और पूजा समितियों के बीच तैयारियों पर चर्चा की गई। भांट बोड़ेया, बुढ़मू, ठाकुरगांव, चकमे, मक्का और उमेडंडा में विजयादशमी पर मेला सह रावण दहन होगा। 23 अक्टूबर को गुतरू गांव में ऐतिहासिक गुतरू जतरा और एकादशी को विभिन्न पूजा पंडालों में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। उमेडंडा पूजा समिति के सचिव चंद्रदीप साहू ने मेले में अवैध शराब बिक्री से शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई। डीएसपी रामनारायण चौधरी ने पूजा समितियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि बिना विसर्जन लाइसेंस वाली समितियां आवेदन करें। यह भी पढ़ें- Gonda News: दुर्गा पूजा म...