Ranchi News: बुढ़मू थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित
रांची, जुलाई 8 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू थाना परिसर में बुधवार को जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, डीएसपी रामनारायण चौधरी, उपप्रमुख हरदेव साहू, थाना प्रभारी नवीन शर्मा, ठाकुरगांव थाना प्रभारी शुभम कुमार, मुखिया देवलाल मुंडा समेत अन्य लोग मौजूद थे। शिविर में सबसे अधिक जमीन संबंधी मामले आए। ग्रामीण एसपी ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों की प्रति अंचल कार्यालय भेजी जाएगी, जबकि कुछ विवादित जमीनों का पुलिस मौके पर जाकर समाधान करेगी। कार्यक्रम के दौरान पहले गुम हुए चार मोबाइल खोजकर उनके मालिकों को सौंपे गए। वहीं मुरगी गांव के मोदी यादव ने शिकायत की कि रुपये गिनने के दौरान उनके भतीजे ने 300 रुपये रख लिए थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सिल्ली थाना व मुरी ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.