Ranchi News: बुराई का त्याग कर धार्मिकता का मार्ग अपनाएं: आर्च बिशप
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। गेतलसूद के पवित्र हृदय कैथोलिक चर्च में रविवार को नवनियुक्त पल्ली पुरोहित फादर हिलारियुस बारला का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। अपने संबोधन में आर्च बिशप विसेंट आइंद ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन से बुराई का बीज उखाड़कर धार्मिकता का मार्ग अपनाना चाहिए। उन्होंने सचेत किया कि शैतान हमारे हृदय में घमंड, ईर्ष्या और लालच जैसी बुराइयां बोता है, जिनसे हमें सजग रहना होगा। धर्मविधि संपन्न होने पर नए पल्ली पुरोहित को गिरजाघर की चाबी, रविवारीय पाठ संग्रह और अन्य पूजन सामग्रियां सौंपकर उनके आध्यात्मिक कर्तव्यों की याद दिलाई गई। समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें महाधर्मप्रांत के 100 वर्ष पूरे होने के आगामी आयोजनों की जानकारी दी गई। मौके पर फादर प्रशांत खलखो और फादर असीम मिंज सहित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.