Ranchi News: बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट ने 300 विद्यार्थियों को किया सम्मानित
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची। बुद्ध स्मृति भवन ट्रस्ट की ओर से रविवार को चुटिया में छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर 300 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि, शहरी विकास विभाग के संयुक्त सचिव विजय कुमार, अवर सचिव कृषि विभाग बैद्यनाथ कामती, डीएसपीएमयू के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ विनय भरत ने छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर बहू को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए स्व. बालो देवी को मरणोपरांत सामाजिक परिवर्तन अवॉर्ड दिया गया, जिसे रांची विवि की गोल्ड मेडलिस्ट बहू मीना कुमारी ने ग्रहण किया।मौके पर अजय कुमार केशरी, सुनील कुमार, जनार्दन प्रसाद, अरविंद कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.