Ranchi News: बुढ़मू में 24 घंटे में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। मक्का गांव में 100 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा, धनंजय साहू और खरवार भोगता विकास संघ के प्रखंड अध्यक्ष बसारथ गंझू ने अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में खराब ट्रांसफॉर्मर की सूचना मिलने पर उसे 24 घंटे के भीतर बदलवाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.