रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: रांची। लालपुर थाना की पुलिस ने न्यू नगड़ा टोली में घर में घुसकर चोरी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मो मुश्ताक उर्फ छोटू इस्लाम नगर का रहने वाला है। मामले में अभय लकड़ा ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अभय ने पुलिस को बताया कि वह गणेश पूजा में व्यस्त थे और उनकी मां घर पर अकेली थी। उसी दौरान एक युवक उनके घर में चोरी की नियत से घुसा। उनकी मां ने उसे टोका तो उसने पानी पीने का बहाना किया। इसी बीच आरोपी ने उनकी मां का गला दबाकर जान से मारने का प्रयाय किया। मां के शोर मचाने के बाद वह भी घर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद लालपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...