रांची, अगस्त 12 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुंडू के टीटीसी ग्राउंड में 'सद्भावना फुटबॉल मैच' का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तैयारियों और आयोजन के स्वरूप पर चर्चा की गई। तय हुआ कि स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद अपराह्न में मैत्री फुटबॉल मैच खेला जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों की टीम 'विधायक एकादश' और प्रशासन की टीम 'प्रशासन एकादश' के रूप में मैदान में उतरेगी। एसडीओ ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच आपसी समन्वय, सौहार्द और टीम भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: मधुपुर में दुर्गा सोरेन मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता आज से खेल के माध्यम से क्षेत्रवासियों के बीच भाईचारे और स...