Ranchi News: बुंडू में श्रद्धा के साथ निकला घुरती रथ, जय जगन्नाथ से गूंजा क्षेत्र
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू में शुक्रवार को घुरती रथ महापर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुषों ने पूरे उत्साह के साथ रथ खींचा और जय जगन्नाथ के जयकारों के बीच शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। बच्चों और युवाओं ने भजन-कीर्तन तथा नृत्य प्रस्तुत कर पर्व की रौनक बढ़ा दी। विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ आज लौटेंगे घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.