रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू प्रखंड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा क्षेत्र जगमगा उठा। वहीं, मां काली की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। दीपावली पर बुंडू के कुम्हार टोली स्थित प्राचीन ऋषि काली मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन आठ नवंबर को बनारस की गंगा आरती की तर्ज पर आचार्य हरिओम पाठक ने मां ऋषि काली की भव्य महाआरती की। इसके बाद रात 11 बजे मंदिर के मुख्य पुजारी कमलनाथ पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना की। नौ नवंबर की सुबह चार बजे महाप्रसाद वितरण और शाम सात बजे धार्मिक नाट्य प्रस्तुति का का...