Ranchi News: बुंडू में जलजमाव से स्कूली बच्चों व ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: बुंडू, प्रतिनिधि। बुंडू प्रखंड के ताऊ गांव स्थित ताऊ मैदान से चिल्ड्रन हेवेन पब्लिक स्कूल तक जाने वाली सड़क पर जलजमाव होने से स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर जमा पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। स्थानीय निवासी योगेंद्र महतो ने बताया कि संवेदक ने सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया है। सड़क में आवश्यक स्लोपिंग नहीं दिए जाने से बारिश का पानी जमा हो रहा है, जिससे कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से हस्तक्षेप कर जलनिकासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.