Ranchi News: बुंडू में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे
रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: बुंडू, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुकुल विद्या निकेतन और सिम्बायोसिस स्कूल बुंडू में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। दोनों विद्यालयों में नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण, सुदामा समेत विभिन्न वेशभूषाओं में सजकर सभी का मन मोह लिया। गुरुकुल विद्या निकेतन में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के बीच बाल गोपाल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें महक मिश्रा ने प्रथम, देवांश कुम्हार ने द्वितीय और मुस्कान कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल, चॉकलेट, पेंसिल और कलर देकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। सिम्बायोसिस स्कूल में बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और राधा-कृष्ण के प्रेम पर आधारित नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Gaur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.