Ranchi News: बुंडू में आजसू कार्यकर्ताओं का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। तमाड़ विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को आजसू पार्टी के तत्वावधान में विधानसभा मार्च निकाला गया। पेड़ाईडीह, सालगाडीह समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू के रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा के नेतृत्व में पैदल मार्च कर रहे थे। बुंडू धुर्वा मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा चौक के पास अनुमंडल पदाधिकारी मोहनलाल मरांडी और डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल ने मार्च में शामिल लोगों को रोककर गिरफ्तार कर बुंडू थाना ले गई। मार्च के दौरान बुंडू अनुमंडल कार्यालय परिसर में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने आजसू कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। आजसू नेताओं के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.