Ranchi News: बुंडू नगर पंचायत में 1.98 करोड़ की विकास योजनाएं पूरी
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। नगर पंचायत बुंडू ने नगर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और आधारभूत सुविधाओं को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव, कार्यपालक पदाधिकारी शुभम पोद्दार और उपाध्यक्ष रविंद्र उरांव ने बताया कि अब तक लगभग 1.98 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जबकि कई अन्य योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत वर्ष 2026 के अंत तक नगर क्षेत्र में 100 प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं वर्ष 2027 तक स्रोत स्तर पर कचरे का पृथक्करण (सोर्स सेग्रीगेशन) लागू किया जाएगा। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.