रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। नगर पंचायत बुंडू के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वार्ड पार्षद, सिटी मैनेजर और जेई ने मंगलवार को जमशेदपुर का भ्रमण कर वहां संचालित स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान टीम ने एसटीपी प्लांट, कम्पोस्टिंग प्वाइंट, प्लास्टिक रीसाइक्लिंग कलेक्शन प्वाइंट, ट्रांसफर स्टेशन और मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण, गीले कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने और सूखे कचरे से उपयोगी सामग्री अलग कर रीसाइक्लिंग के लिए भेजने की प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) की अवधारणा को समझते हुए कचरे की मात्रा कम करने और संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भ्रमण का उद्देश्य ...