Ranchi News: बीसीआई के मानकों पर आईएलएस की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था की जांच
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के निर्देश पर रांची विश्वविद्यालय की ओर से गठित निरीक्षण समिति ने गुरुवार को मोरहाबादी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (आईएलएस) का निरीक्षण किया। समिति ने संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, आधारभूत संरचना, शिक्षकों की स्थिति, पुस्तकालय, मूट कोर्ट और विधिक सहायता गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान बीसीआई के विधिक शिक्षा नियम-2008 और विश्वविद्यालय के निर्धारित मानकों के अनुपालन की समीक्षा की गई। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची के कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल की अध्यक्षता में गठित समिति ने संस्थान के शैक्षणिक व प्रशासनिक अभिलेखों की भी जांच की। विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधनों का सत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.