रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की रविवार को बेड़ो के बीमार अखबार हॉकर अजय प्रसाद गुप्ता उर्फ बबलू के घर पहुंचे। उन्होंने बबलू का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उनके परिजनों से कहा कि इलाज या अन्य किसी भी जरूरत पर वे हरसंभव सहयोग के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। बंधु तिर्की के इस आत्मीय व्यवहार पर बबलू के परिवार ने उनका आभार जताया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बबलू पिछले एक वर्ष से बीमार हैं। इसके बावजूद उन्होंने वर्षों तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र में अखबार वितरण का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- आवासीय विद्यालय की कमियों पर बंधु तिर्की नाराज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...