रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को तोरपा प्रखंड सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन चंद्र झा की अध्यक्षता में हुआ। शिविर का शुभारंभ बीडीओ नवीन चंद्र झा ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि रक्तदान महादान है। जिले में एकमात्र रक्त केंद्र होने के कारण पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध रहे, इसके लिए उपायुक्त के निर्देश पर सभी प्रखंडों में चरणबद्ध तरीके से रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तोरपा प्रखंड में शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए युवाओं को बढ़-चढ़कर रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में भाग लेना चाहिए।

रक्तद...