Ranchi News: बीडीओ ने इटकी तालाब का किया निरीक्षण
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी बनिया टोली स्थित तालाब का निरीक्षण बुधवार को बीडीओ गिरेन्द्र टूटी ने किया। दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कई दिशा-निर्देश दिए। तालाब में जलस्तर अधिक होने के कारण सीढ़ी के पास काफी गहराई हो गई है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। मौके पर सार्वजनिक पूजा समिति के आलोक केशरी, अभिलाष सोनू, राजू, नौशाद अख्तर सहित अन्य लोग मौजूद थे। इधर, दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर गुरुवार सुबह सात बजे से इटकी बाजार परिसर सहित अन्य स्थलों पर प्रशासन की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें डीएसपी दीपक कुमार, सीओ गिरेन्द्र टूटी, थाना प्रभारी शिवनारायण तिवारी, पेंशनर समाज के सदस्य, विभिन्न संगठनों के लोग और ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.