रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने प्रथम वर्ष बीडीएस सप्लीमेंट्री परीक्षा-2025 के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म व परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म 9-12 जुलाई तक भरे जा सकेंगे। वहीं, 13-15 जुलाई तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि रांची विश्वविद्यालय के पंजीकरण नंबर के बिना किसी भी परीक्षार्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रथम वर्ष बीडीएस सप्लीमेंट्री परीक्षा-2025 के लिए कुल परीक्षा शुल्क 1,750 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसमें परीक्षा शुल्क, स्थानीय लेवी, अंकपत्र शुल्क व प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है। यह भी पढ़ें- एमडी साइकियाट्री व एमफिल क्लिनिकल साइकोलॉजी क...