Ranchi News: बीटेक के छात्र का कमरे में फंदे से लटका मिला शव
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजाउलातू स्थित झारखंड राय यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र मनीष कुमार का शव बुधवार को उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। वह हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटो गांव निवासी हुसैनी साव का बेटा था। घटना की जानकारी मिलने पर नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहे शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार, शव का रंग काला पड़ गया था और उससे तेज बदबू आ रही थी। आशंका जताई जा रही है कि छात्र की मौत तीन से चार दिन पहले हुई होगी। मनीष माइनिंग से बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। उसके साथियों के अनुसार, वह सोमवार से विश्वविद्यालय नहीं जा रहा था। वहीं, परिजनों ने बताया कि उनकी मनीष से आखिरी बार 10 अक्टूबर को बात हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.