Ranchi News: बीएयू में आणविक प्रयोगशाला शुरू, पौध रोगों की पहचान होगी आसान
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पौधा रोग विज्ञान विभाग में बुधवार को अत्याधुनिक आणविक प्रयोगशाला (मॉलिक्यूलर लैब) की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन कुलपति डॉ. एससी दुबे ने किया। इस प्रयोगशाला का मुख्य उद्देश्य पादप रोगों की सटीक पहचान, निदान और उनके बेहतर प्रबंधन व नियंत्रण को सुगम बनाना है। यह लैब स्नातकोत्तर, पीएचडी विद्यार्थियों, शोधार्थियों व शिक्षकों को व्यावहारिक व उन्नत प्रशिक्षण देगी। कुलपति ने बताया कि आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता से शोध कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा। पादप रोगजनकों पर उन्नत अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा और प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिकाओं में शोध पत्रों के प्रकाशन को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे फसलों के स्वास्थ्य व उत्पादकता में भी सुधार होगा।
शोध और प्रशिक्षण को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.