Ranchi News: बीएड कॉलेज का स्थापना दिवस संपन्न
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। समर्पण दीप बीएड कॉलेज में बुधवार को 14वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. दशरथ महतो ने कॉलेज की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्थान लगातार प्रगति कर रहा है। कॉलेज सचिव नवल किशोर गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कॉलेज की स्थापना की गई थी और स्थानीय विद्यार्थियों को नामांकन में विशेष सुविधा दी जाती है। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपमुखिया बंधु महतो सहित प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- खाद्य संस्कृति, पारंपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.