Ranchi News: बीएचयू व पीजीआई से निराश मरीज के रीढ़ से सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने निकाला जटिल ट्यूमर
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। तीन वर्षों तक बिस्तर पर जिंदगी गुजारने को मजबूर 57 वर्षीय बिंदु देवी को रांची सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने नई उम्मीद दी है। औरंगाबाद निवासी बिंदु देवी के सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड के भीतर जटिल ट्यूमर था, जिसके कारण उनके दोनों हाथ लगभग निष्क्रिय हो गए थे और पैरों की ताकत भी लगातार कम होती जा रही थी। कई बड़े अस्पतालों से निराश लौटने के बाद सदर अस्पताल की न्यूरो सर्जरी टीम ने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन कर उन्हें फिर से सामान्य जीवन की ओर लौटने का मौका दिया। परिजनों के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में मरीज का इलाज बनारस स्थित बीएचयू, पटना के कई बड़े अस्पतालों और एजीपीजीआई में कराया गया। इलाज पर करीब सात से आठ लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन ट्यूमर की जटिल स्थिति के कारण कहीं भी ऑपरेशन संभव नहीं हो सका। लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.