रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची। बीआईटी लालपुर कैंपस में गुरुवार को एनएसएस इकाई के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 170 यूनिट रक्त एकत्र किया। संयोजक डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. संदीप शाहदेव, शिखा प्रिया, डॉ. प्रदीप मुंडा सहित अन्य का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...