Ranchi News: बीआईटी लालपुर में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी लालपुर परिसर में सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। परिसर में स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकित नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा, विभिन्न विभागों के शिक्षकों और सहायक रजिस्ट्रार ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और कार्यसंस्कृति से अवगत कराया। डॉ विजय ने कहा कि संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन और आपसी समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और अनुशासित वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। परिचय कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों और संस्थान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.