Ranchi News: बीआईटी मेसरा में रॉकेट व उपग्रहों की उन्नत प्रणोदन तकनीक पर प्रशिक्षण शुरू
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के स्पेस इंजीनियरिंग एंड रॉकेट्री विभाग में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन एवं प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के सहयोग से उन्नत प्रणोदन प्रणालियों पर एक सप्ताह का कौशल विकास पाठ्यक्रम शुरू हुआ। 31 अक्तूबर तक चलनेवाले इस आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण का विषय- प्रक्षेपण यानों, उपग्रहों और लैंडिंग मिशनों के लिए प्रणोदन प्रणाली में नवीनतम विकास, है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष क्षेत्र में तकनीकी दक्षता बढ़ाने और उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग मजबूत करना है। उद्घाटन समारोह में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पूर्व निदेशक और वैज्ञानिक डॉ एस पांडियन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इन-स्पेस के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.