Ranchi News: बीआईटी मेसरा में माइंडफोर्ज प्रतियोगिता में छात्रों का दिखा कौशल
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बीआईटी लालपुर परिसर में 'टीम मीडिया' द्वारा 'माइंडफोर्ज' प्रतियोगिता करायी गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी समसामयिक समझ, तार्किक क्षमता व प्रभावी संवाद कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। पहले में 'रैपिड फायर क्विज' के जरिए प्रतिभागियों के सामान्य ज्ञान की जांच की गई। दूसरे में 'राजनीतिक वाद-विवाद' के माध्यम से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर उनके विचारों व तर्कों को परखा गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'फाइटिंग ट्रायो' ने प्रथम, 'नागन परिंदे' ने द्वितीय और 'टीम एनालिसिस जैक्स' ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्थान के निदेशक डॉ. विजय झा ने छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया। वहीं, टीम मीडिया के समन्वयक डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। निर्णायक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.