Ranchi News: बीआईटी मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह कल, डॉ. अजीत मोहंती होंगे मुख्य अतिथि
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा में 10 अक्तूबर को 36वां दीक्षांत समारोह आयोजित होगा। मुख्य अतिथि परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष सह परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. अजीत कुमार मोहंती होंगे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा के सफल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। मुख्य अतिथि डॉ. मोहंती विद्यार्थियों को शोध, नवाचार और देश के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे। कुलपति प्रो. इंद्रनील मन्ना संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे, जिसमें बीते वर्ष की शैक्षणिक, शोध और तकनीकी उपलब्धियों का ब्योरा शामिल होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ रितेश सिंह, प्रो टी घोष, डॉ मृणाल पाठक, डॉ कृति अविषेक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.