Ranchi News: बीआईटी मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह आज
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा का 36वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया गया है। इसमें परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ अजीत कुमार मोहंती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में अलग-अलग पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। साथ ही, विभिन्न विषयों के 17 टॉपरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। समारोह सुबह 9.30 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम का आयोजन मेसरा कैंपस में किया जाएगा। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और डिप्लोमा कोर्स पूरा करनेवाले छात्र-छात्राओं डिग्रियां दी जाएंगी। मौके पर संस्थान के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बीआईटी मेसरा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.