Ranchi News: बिहार भेजी जा रही 15 लाख की शराब जब्त,चालक गिरफ्तार
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: चान्हो,प्रतिनिधि। बिहार में खपाने के लिए ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप चान्हो पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने सोमवार की मध्यरात्रि पकरियो के पास गश्ती के दौरान एक पिकअप वैन को रोककर तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांड की करीब 150 पेटी विदेशी शराब मिली। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पिकअप वैन के चालक संजय सिंह को हिरासत में लिया है। वह बिहार के गया का रहने वाला है। थाना प्रभारी टिंकू रजक के अनुसार, सोमवार रात पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पकरियो के निकट तेज रफ्तार से जा रही पिकअप वैन को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। तलाशी में वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब मिली। चालक शराब के परिवहन से संबंधित वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.