रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। मारुति सुजुकी की अर्टिगा बिहार और झारखंड के यात्री वाहन बाजार में नंबर वन मॉडल बनकर उभरी है। कंपनी के अनुसार, अर्टिगा की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 64 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और इसने स्कॉर्पियो को पीछे छोड़ दिया है। बेहतर स्पेस, आरामदायक सफर और किफायती कीमत को इसकी लोकप्रियता का मुख्य कारण बताया गया है। इस उपलब्धि का जश्न रांची मारुति सुजुकी कार्यालय में मनाया गया, जहां सेल्स टीम और डीलर पार्टनर्स के योगदान की सराहना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...