रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रिहायशी इलाके अशोक नगर में त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक अखिलेश पांडेय के घर से नगदी समेत करीब डेढ़ करोड़ के जेवर चोरी कांड के आरोपी शनिवार को भी पुलिस के हाथ नहीं लगे। हालांकि वारदात करने वाले चोरों की पहचान कर ली है। लेकिन 3 दिन बाद भी चोर गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस को शक है कि चोर पश्चिम बंगाल या ओडिशा निकल गए हैं। इसे लेकर टीम ने रांची और आसपास के जिलों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। खबर है कि पांडेय के घर से चोरी करने के बाद आरोपी कार से बिरसा चौक गए। वहां से 80-90 की स्पीड में कार लेकर बुंडू होते हुए जमशेदपुर से बहरागोड़ा भागे हैं। वहां जामसोला बॉर्डर से होकर ओडिशा के बारीपादा या बंगाल के खड़गपुर की ओर भाग सकते हैं। हालांकि बहरागोड़ा तक चोर कार लेकर जाते हुए सीसीटीवी में दिख...