रांची, सितम्बर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। खादगढ़ा स्थित बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में 25 सितंबर से रांची नगर निगम टोल टैक्स वसूलेगा। निगम ने कहा है कि खादगढ़ा बस स्टैंड की बंदोबस्ती प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। इसके पूरा होने व अंतिम निर्धारण होने तक टर्मिनल में टोल शुल्क की वसूली रांची नगर निगम अपने स्तर से करेगा। यह भी कहा गया है कि इस संबंध में पूर्व संवेदक से बस टर्मिनल से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज, अभिलेख व अन्य विवरण प्राप्त करके 24 सितंबर तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर से बिरसा मुंडा बस टर्मिनल में टोल शुल्क की वसूली निगम अपने स्तर से करेगा। निगम ने सभी बस संचालकों, वाहन मालिकों व बस परिचालन से जुड़े कर्मचारियों से कहा है कि वे तय तिथि के बाद टोल शुल्क का भुगतान नगर निगम के अधिकृत कर्मियों ...