रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा जैविक उद्यान में मौसम के बदलते स्वरूप को देखते हुए कृत्रिम ऊष्मायन तकनीक के माध्यम से भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के 18 नवजात बच्चों का जन्म हुआ है। मोर के अंडों की हैचिंग 8 से 10 दिनों के भीतर पूरी हुई। इन 18 नवजात बच्चों के जन्म के बाद बिरसा जू में मोरों की संख्या 29 से बढ़कर 47 हो गई है। सभी नवजात स्वस्थ हैं और उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया है। जंगल में मोर के बच्चों का जन्म सामान्य रूप से प्राकृतिक तरीके से होता है। मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. ओम प्रकाश साहू ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए कृत्रिम ऊष्मायन तकनीक से मोर के बच्चों का जन्म कराया गया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं और उन्हें अलग रखकर देखभाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसी तकनीक से कुछ दिन पहले सांपघर में...